![]() |
अधिगम (Learning) |
अधिगम/Learning
what is learning in education :-
1. अधिगम शब्द की उत्पति किस भाषा से हुई है? – जर्मन भाषा के Lernen
2. अधिगम का सामान्य अर्थ क्या है? – सीखना
3. अधिगम किस प्रकार की प्रक्रिया है? – सार्वभौमिक
4. अनुभव द्वारा व्यवहार में होने वाला परिवर्तन क्या कहलाता है? – सीखना
5. अधिगम के लिए प्रथम शर्त अथवा आवश्यकता क्या है? – अभिप्रेरणा
6. अधिगम हेतु आवश्यक शर्तो का क्रम क्या है? – अभिप्रेरणा, अनुक्रिया,
पुनर्बलन तथा अभ्यास
7. प्याज काटते समय आंख से पानी आना मानव व्यवहार की किस प्रकार की क्रिया है? – सहज क्रिया
8. आंखों को झपकाना, गर्म वस्तु को छुते ही हाथ हटा देना आदि किस प्रकार की क्रियाएं है? – प्रतिवृति क्रियाएं
9. मूल प्रवृति का परिमार्जन क्या कहलाता है? – अधिगम
10. किस प्रकार के परिवर्तनो को अधिगम में शामिल किया गया है? – स्थायी
राजस्थान का जिला दर्शन 👉 click here
राजस्थान का भूगोल 👉 click here
राजस्थान की कला संस्कृति 👉 click here
राजस्थान का इतिहास 👉 click here
Rajasthan Gk Telegram channel 👉 click here
11. अधिगम का आधार किसे माना जाता है? – परिपक्वता
12. ‘थ्योरीज ऑफ लर्निग’ पुस्तक का लेखक कौन है? – हिलगार्ड
13. ‘व्यवहार द्वारा व्यवहार में परिवर्तन ही अधिगम है।’ यह परिभाषा किसने दी? – गिलफोर्ड
14. ‘साईकोलॉजी इन टीचिंग’ पुस्तक का लेखक कौन है? – स्मिथ
15. डिशैल के अनुसार अधिगम प्रक्रिया के कितने सौपान है? – 5 (अभिप्रेरित व्यक्ति, मार्ग में बाधाएं, विभिन्न अनुक्रियाएं, सही अनुक्रिया एवं उद्देश्य प्राप्ति)
16. ‘नवीन ज्ञान तथा नवीन प्रतिक्रियाओं का अर्जन अधिगम कहलाता है’ यह परिभाषा किसने दी? – वुडवर्थ
17. ‘अधिगम व्यक्ति की शक्तियों तथा वातावरण की अंत: क्रिया द्वारा सुधार का नाम है’ यह परिभाषा किसने दी? – डेनियल बैल
18. ‘प्रगतिशील व्यवहार व्यवस्थापन की प्रक्रिया को सीखना कहते है’ यह परिभाषा किसने दी? – स्कीनर
19. ‘व्यवहार के अर्जन में उतरोतर/क्रमश: प्रगति ही अधिगम है।’ यह परिभाषा किसने दी? – स्कीनर
20. ‘नवीन परिस्थितियों में अपने आप को अनुकूलित करना ही अधिगम है।’ यह परिभाषा किसने दी? – हिलगार्ड
21. ‘अनुकूलित अनुक्रिया द्वारा व्यवहार में परिवर्तन ही अधिगम है। प्रयास और त्रुटि से होने के माध्यम से व्यवहार में होने वाला परिवर्तन ही अधिगम है।’ यह परिभाषा किस मनोवैज्ञानिक ने दी? – पावलाव
22. ‘सीखना विकास की प्रक्रिया है। अनुभवो में वृद्धि ही अधिगम है।’ यह परिभाषा किसने दी? – वुडवर्थ
23. ‘अनुभव के माध्यम से व्यवहार में होने वाला परिवर्तन ही अधिगम है।’ यह परिभाषा किसने दी? – क्रोन बैक
24. ‘सीखना अनुभव परिणामस्वरूप व्यवहार में परिवर्तन द्वारा व्यक्त होता है’ यह परिभाषा किसने दी? – क्रोन बैक
25. ‘व्यवहार में उतरोतर सामंजस्य की प्रक्रिया ही अधिगम है’ यह परिभाषा किसने दी? – स्कीनर
26. ‘अभ्यास व अनुभूति के परिणामस्वरूप व्यवहार में होने वाले अपेक्षाकृत स्थायी परिवर्तन सीखना है’ यह परिभाषा किसके द्वारा दी गई?
– मार्गन व किंग
27. ‘प्राणी के व्यवहार में परिवर्तन लाना ही अधिगम का अभिप्राय है।’ यह परिभाषा किसने दी? – एस.एस. चौहान
28. ‘आदतो, ज्ञान तथा अभिवृतियों का अर्जन ही अधिगम है’ यह परिभाषा किसके द्वारा दी गई? – क्रो एवं क्रो
29. ‘अनुभव तथा प्रशिक्षण के द्वारा व्यवहार में परिवर्ततन ही अधिगम है’ यह परिभाषा किसने दी? – गेट्स
30. ‘अनुकूलित क्रिया के परिणामस्वरूप आदत का निर्माण ही अधिगम है’ यह परिभाषा किसने दी? – पावलॉव
31. ‘व्यक्ति में परिवर्तन ही अधिगम है। जो वातावरण में परिवर्तन के अनुसरण में होता है।’ उक्त परिभाषा किसने दी? – पील
32. ‘सीखना जैविक और सामाजिक उद्देश्य है। यह अनुकूलन और प्रतिकूलन दोनो है।’ उक्त कथन किसका है? – पील
33. ‘अधिगम परिपक्वता तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उसके बाद भी जीवन पर्यंत चलते रहने वाली प्रक्रिया है।’ यह परिभाषा किसने दी? – आर.एम.गैने
34. ‘सीखना विकास की प्रक्रिया है’, कथन किसका है? – वुडवर्थ
35. व्यावसायिक संप्रेषणकर्ता किसे कहा जाता है? – अध्यापक
36. सीखने से व्यवहार में क्या होता है? – संशोधन
37. अधिगम को व्यवहार के परिणामस्वरूप व्यवहार में परिवर्तन किसने कहा है? – गिलफोर्ड
38. अधिगम के हार्मिक दृष्टिकोण का प्रतिपादक कौन है? – मैक्डुगल
39. शिक्षा में व्यवहारवाद की स्थापना किसने की? – वाटसन
40. प्रयत्न एवं भूल को अधिगम किसने कहा है? – थार्नडाइक
41. थॉर्नडाइक ने सीखने के नियमो को कितने भागो में बांटा गया है? – दो (मुख्य नियम एवं गौण नियम)
42. अधिगम की व्यवहारवादी विचारधारा का पिता किस मनोवैज्ञानिक को कहा जाता है? – वाट्सन
43. प्रसिद्ध पुस्तक ‘सीखने के सौपान’ किसकी रचना है? – डिशैल
44. किस शिक्षाविद ने रचनावादी दृष्टिकोण का विरोध किया था? – वाटसन
45. अधिगम सोपान का प्रथम चरण कौनसा होता है? – अभिप्रेरणा
46. सामान्यत: अधिगम कितने प्रकार का होता है? – दो (गत्यात्मक एवं
संज्ञानवादी)
47. गत्यात्मक अधिगम को अन्य किस नाम से जाना जाता है? – पेशीय अधिगम, कर्मेन्द्रिय अधिगम, यांत्रिक अधिगम, मूर्त अधिगम, गामक अधिगम तथा क्रियात्मक
अधिगम
48. संज्ञानवादी अधिगम को अन्य किस नाम से जाना जाता है? – मानसिक अधिगम, ज्ञानेन्द्रिय अधिगम, समस्या समाधान
अधिगम आदि
49. अधिगम के व्यवहारवादी उपागम का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया? – आई.पी. पावलाव
50. व्यवहारवाद की नीवं किसने रखी? – वॉटसन
51. दी कंडिशन्स ऑफ लर्निंग किसकी रचना है? – रॉबर्ट गैने
52. रॉबर्ट गैने के अनुसार अधिगम कितने प्रकार का होता है? – आठ
53. गैने ने अधिगम का प्रारम्भिक स्तर किसे माना है? – सांकेतिक अधिगम
54. गैने ने अधिगम का सबसे उच्चतम स्तर किसे बताया है? – समस्या समाधान अधिगम
55. स्कीनर ने अधिगम के लिए सर्वश्रेष्ठ राजमार्ग किसे बताया है? – अभिप्रेरणा
56. अधिगम को सर्वाधिक प्रभावित करने वाला कारक कौनसा है? – अभिप्रेरणा
57. पावलव का क्लासिकल अनुबंधन का सिद्धांत अधिगम के किस स्तर पर आधारित है? – सांकेतिक अधिगम
58. पावलाव ने किस पर प्रयोग कर क्लासिकल अनुबंधन थ्योरी को स्पष्ट किया? – पाचन क्रिया
59. अनुबंधन के कितने प्रकार होते है? – 3 (पूर्व, पश्च तथा अनवृत अनुबंधन)
60. बालक को चॉकलेट के लालच से कोई कार्य करवाना किस प्रकार का अधिगम स्तर है? – उद्दीपन-अनुक्रिया
61. अधिगम के किस स्तर के अनुसार बालक वाद्य यंत्रो को बजाना सीखता है? – सरल श्रंखला अधिगम
62. बालक द्वारा कविता, कहानी, गीत आदि सीखना किस प्रकार का अधिगम कहलाता है? – शाब्दिक साहचार्य
63. बालक द्वारा आकृतियों में अंतर करना सीखना अधिगम का कौनसा स्तर है? – विभेदीकरण अधिगम
64. वस्तुओं के सामान्य गुणो के आधार पर कोई भी शेष अर्थ को सीखना किस प्रकार का अधिगम कहलाता है? – संप्रत्यय अधिगम
65. ऊसूबेल ने अधिगम के कितने प्रकार बताये है? – 4 (अभिग्रहण, अन्वेषण, रटना तथा अर्थपूर्ण अधिगम)
66. टाईपिंग करना किस प्रकार का अधिगम कहलाता है? – गत्यात्मक अधिगम
67. किसी भी स्थान का नक्शा तैयार करना किस प्रकार का अधिगम कहलाता है? – संज्ञानवादी अधिगम
68. बी.एस.ब्लूम ने अधिगम के कितने अनुक्षेत्र बताये है? – 3 (ज्ञानात्मक, क्रियात्मक तथा भावात्मक)
69. अधिगम के नियमो का प्रतिपादन किस मनोवेज्ञानिक ने किया? – थॉर्नडाइक
70. थॉर्नडाइक ने अधिगम के कितने नियमो का प्रतिपादन किया?- 3 मुख्य तथा 5 गौण
71. थॉर्नडाइक ने सीखने के तीन प्रमुख नियम कौनसे है? – तत्परता, अभ्यास तथा प्रभाव का नियम
72. सर्वप्रथम सीखने के सिद्धांतो की खोज किसने की थी? – थॉर्नडाइक
73. अधिगम अंतरण का थॉर्नडाइक सिद्धांत किसे कहा जाता है? – अनुरूप तत्वो का सिद्धांत
74. अधिगम के किस अनुक्षेत्र का उद्देश्य बालक का समुचित विकास करना होता है? – क्रियात्मक अनुक्षेत्र
75. अधिगम के किस अनुक्षेत्र का उद्देश्य बालक के संज्ञानात्मक व्यवहार में परिवर्तन लाना होता है? – ज्ञानात्मक अनुक्षेत्र
76. अधिगम के किस अनुक्षेत्र का उद्देश्य बालक में सामाजिकता एवं संवेगात्मक परिपक्वता विकसित करना होता है? – भावात्मक अनुक्षेत्र
77. अधिगम की किस प्रक्रिया को बैंकिंग मॉडल भी कहा जाता है? – रटना
78. किसी तथ्य को समझकर उस पर तर्क वितर्क की क्षमता प्राप्त करना क्या कहलाता है? – प्रोग्रामिंग मॉडल (सीखना)
79. साहचर्य पर आधारित अधिगम क्या कहलाता है? – अनुबंधन
80. मनोविज्ञान में कितने प्रकार के अनुबंधन दिए गए है? – दो (प्राचीन तथा क्रियाप्रसूत / नैमितिक अनुबंधन)
81. अधिगम का सम्बन्धवाद सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया? – ई.एल. थॉर्नडाइक
82. थॉर्नडाइक के सम्बन्धवाद सिद्धांत को अन्य किस नाम से जाना जाता है? – उद्दीपक-अनुक्रिया सिद्धांत (S-R सिद्धांत)
83. एनीमल इंटेलीजेंस पुस्तक का लेखक कौन था? – थॉर्नडाइक
84. थॉर्नडाइक ने अधिगम का सम्बन्धवाद सिद्धांत सिद्ध करने के लिए किस पर प्रयोग किया? – भूखी बिल्ली
85. अधिगम का सम्बन्धवाद सिद्धांत पर मैक्डुगल ने किस पर अपना प्रयोग किया? – चूहे पर
86. अधिगम का सम्बन्धवाद सिद्धांत पर लियॉन मॉर्गन ने किस पर अपना प्रयोग किया? – कुत्ते पर
87. थॉर्नडाइक ने किन पर प्रयोग करके सीखने का सम्बन्धवाद अर्थात उद्दीपक-अनुक्रिया सिद्धांत का प्रतिपादन किया? – बिल्लयों, चूहों, मछलियों
तथा मुर्गियों पर
88. थॉर्नडाइक का सम्बन्धवाद सिद्धांत अन्य किन नामो से जाना जाता है? – प्रयत्न व भूल का सिद्धांत, चयन का सिद्धांत, संबंधवाद, प्रयास व त्रुटि का सिद्धांत तथा आवृति का सिद्धांत
89. थॉर्नडाइक के अनुसार सीखने के लिए केन्द्रीय तत्व किसे माना गया है? – पुनर्बलन
90. बिल्ली को लीवर युक्त पिंजरे में कैद करके मांस के टुकड़े के लिए उससे लीवर दबवाकर बाहर लाने का प्रयोग किसने किया? – थॉर्नडाइक
91. थॉर्नडाइक के किस नियम को वुडवर्थ ने मानसिक तैयारी का नियम बताया है? – तत्परता का नियम
92. किसी बालक को तब तक पुस्तक नही पढा सकते जब तक उसमे पढने की इच्छा न हो। यह सीखने का कौनसा नियम है? – तत्परता का नियम
93. जे.बी. वॉटसन ने अपने सहयोगी रेनर के साथ मिलकर किस पर प्रयोग किया? – नन्हे शिशु एल्बर्ट पर
94. जे.बी. वॉटसन ने लिटिल एल्बर्ट व खरगोश के द्वारा किस अवधारणा पर प्रयोग किए? – अनुबंधन
95. किसी पारंगत दर्जी द्वारा आस पास के व्यक्तियो से बात करते हुए भी कपड़े सीलने का पूरी सफाई से करना अधिगम के किस नियम का सूचक है? – अभ्यास का नियम
96. साईकिल चलाना, नृत्य करना, खेल खेलना आदि अधिगम के किस नियम की पुष्टि करते है? – अभ्यास का नियम
97. बालक द्वारा परीक्षा परिणाम के बाद प्रसन्नता व्यक्त करना अधिगम के किस नियम का सूचक है? – प्रभाव व परिणाम का नियम
98. क्लासिकल अनुबंधन सिद्धांत किसके द्वारा प्रतिपादित किया गया? – इवान पत्रोविच पावलॉव
99. रूस के किस मनोवैज्ञानिक को 1904 में पाचन क्रिया के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया? – इवान पी. पावलॉव
100. अनुबंधन का पिता किस मनोवैज्ञानिक को कहा जाता है? – इवान पी. पावलॉव
101. पावलॉव का क्लासिकल अनुबंधन सिद्धांत अन्य किन नामो से जाना जाता है? – परस्पर अनुबंधन/ शास्त्रीय अनुबंधन/ प्राचीन अनुबंधन/ सहज अनुबंधन/ संबद्ध प्रतिक्रिया / अनुबंधन का सिद्धांत/ अनुकूलित अनुक्रिया अथवा अनुबंधित अनुक्रिया सिद्धांत
102. पावलॉव ने किस पर प्रयोग करके क्लासिकल अनुबंधन के सिद्धांत को सिद्ध किया? – कुते पर
103. पावलॉव ने कुते की किस ग्रंथि का ऑपरेशन करते हुए अपने प्रयोग को सिद्ध किया? – पेरोटिड ग्रंथि
104. क्लासिकी अनुबंध में घंटी के प्रति लार की अनुक्रिया क्या कहलाती है? – सी.आर.
105. पावलॉव के प्रयोग में कुता न केवल मांस प्रदाता के मांस प्रदाता के मांस सीधे मुंह में रखने से लार टपकाता है, किंतु इससे पहले भी अर्थात् जब सीढ़ियो से नीचे आने वाले प्रशिक्षक के कदमों की आवाज सुनता है। इस संवृती को क्या कहा जाता है? – अनुकूलित उतेजना
106. किसी व्यक्ति को लगातार कुछ दिन सुबह जल्दी उठाने के बाद कुछ दिनो बाद उसके द्वारा अपने आप सुबह जाग जाने की घटना का संबंध किससे माना जाता है? – क्लासिकल अनुबंधन
107. सोच समझकर की जाने वाली पुनरावृति क्या कहलाती है? – अभ्यास
108. उद्दीपक को देखकर मन में होने वाली हलचल क्या कहलाती है? – उद्दीपन
109. क्रियाप्रसूत अनुबंधन का सिद्धांत का प्रतिपादक कौन है? – ब्यूरहस फ्रेडरिक स्कीनर
110. क्रियाप्रसूत अनुबंधन का सिद्धांत अन्य किस नाम से जाना जाता है? – सक्रिय अनुबंधन का सिद्धांत/ आर.एस. सिद्धांत/ साधनात्मक अनुबंधन का सिद्धांत/ नैमितिकी अनुबंधन का सिद्धांत
111. ऐसी अधिगम प्रक्रिया जिसमें पुनर्बलन के द्वारा किसी अनुक्रिया को दोहराए जाने की प्रायिकता बढाई जाती है, क्या कहलाती है? – क्रियाप्रसूत अनुबंधन
112. स्कीनर ने अपने सिद्धांत को सिद्ध करने के लिए किन पर प्रयोग किए? – चूहे व कबुतरों पर
113. किसी उद्दीपक के कारण होने वाली अनुक्रिया क्या कहलाती है? – अनुक्रिया व्यवहार
114. स्व इच्छा से होने वाली अनुक्रिया को क्या कहा जाता है? – क्रियाप्रसूत व्यवहार
115. अपने सिद्धांत में पुनर्बलन को महत्व देने वाले प्रथम मनोवैज्ञानिक कौन थे? – स्कीनर
116. पूर्ण से अंश की ओर शिक्षण पद्धति किस सम्प्रदाय की देन है? – गेस्टाल्टवाद
117. गेस्टाल्टवादी या समग्रतावादी सम्प्रदाय के प्रवर्तक कौनसे मनोवैज्ञानिक है? – वर्दीमर, कोफ्का एवं कोहलर
118. शिक्षा के क्षेत्र में स्कीनर ने कितने प्रकार का पुनर्बलन दिया? – 4 (सतत्, आंशिक, अनुपात तथा अंतराल पुनर्बलन)
119. पुनर्बलन कितने प्रकार का होता है? – दो (धनात्मक/ सकारात्मक तथा ऋणात्मक/नकारात्मक)
120. बालक शिक्षक की सहायता के बिना अपनी गति से पाठ्यवस्तु के छोटे-छोटे भाग करके अधिगम करते हुए स्वयं सीखता है, यह किस प्रकार का अनुदेशन कहलाता है? – अभिक्रमित अनुदेशन
121. अभिक्रमित अनुदेशन का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया? – बी.एफ. स्कीनर
Yes