विविध अधिगमकर्ताओं की समझ
Understanding of diverse learners

विविध अधिगमकर्ताओं की समझ

1. सामान्य बालको से अलग शारीरिक व मानसिक विशेषताओं वाले बालक क्या कहलाते है? – विशिष्ट बालक
2. जिन बालको की बुद्धि सामान्य बालको की बुद्धि से अधिक (140 से अधिक) होती है, उन्हे किस श्रेणी में रखा जाता है? – प्रतिभाशाली
3. प्रतिभाशाली बालको के शिक्षण हेतु किस विधि का प्रयोग किया जाता है? – प्रायोजना विधि
4. किस प्रकार के बालक में मौलिकता, साहस तथा लगन जैसे गुण पाए जाते है? – सृजनशील बालक
5. ‘वह योग्यता जो नवीन शब्दो को देखकर असाधारण विचार प्रकट करती है, उसे सृजनात्मकता कहते है। यह किसका कथन है? – आइजेंक
6.‘सृजनात्मकता से तात्पर्य किसी आंशिक नवीन वस्तु का उत्पादन करने से है।’ यह परिभाषा किसने दी है? – स्ट्रंगर बाकर
7. मेंहदी के अनुसार सृजनात्मकता में कितने प्रकार के तत्व पाये जाते है?
– 3(मौलिकता, प्रवाहिकता तथा लचीलापन)
8. हॉलमैन ने सृजनात्मकता में कितने प्रकार के तत्वो का उल्लेख किया है? – 4(नवीनता, विलक्षणता, विस्मय तथा अद्भुत/ अनोखा चिंतन)
9. जिन बालको की मानसिक योग्यता सामान्य बालको से कम तथा सीखने की गति धीमी होती है, उन्हे क्या कहा जाता है? – मन्द बुद्धि बालक
10. सर्वप्रथम ‘Mental Deficiency Act’ कहां पर बनाया गया? – इंग्लैण्ड (1913)
11. मानसिक विमंदित बालको के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है? – मंगोलिज्म
12. क्रो एवं क्रो के अनुसार किस बुद्धि लब्धि स्तर के बालको को मंद बुद्धि बालको की श्रेणी में रखा जाता है? – 70 से कम
13. सामान्यतः मन्द बुद्धि बालको की बुद्धि लब्धि कितनी पाई जाती है? – 80-89
14. ‘Biology of Mental Defect’ किसकी रचना है? – एल.एस. पेनरोज
15. मानसिक दुर्बलता का वर्णन किस मनोवैज्ञानिक द्वारा किया गया है? – एल.एस. पेनरोज
16. किस प्रकार के मन्द बुद्धि बालको का बौद्धिक स्तर जड़ बुद्धि होता है? – मंगोलिज्म
17. जो बालक शिक्षा प्राप्त करने में सामान्य बालको से पिछड़ जाते है, उन्हे क्या कहा जाता है? – पिछड़े बालक
18. ‘सामान्यत: पिछड़े बालको की श्रेणी में वे बालक आते है जिनकी शैक्षणिक उपलब्धि उनकी स्वाभाविक योग्यताओं से कम होती है।’ यह कथन किसका है? – बार्टन हॉल
19. यदि एक बालक अपने जीवन के प्रत्येक कार्य को अपने स्तर से निम्न स्तर के कार्यो को भी आसानी से न कर पाये तो वह बालक क्या कहलाता है? – मन्द बुद्धि
20. अधिगम अयोग्यता शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था? – सैमुअल किर्क
21. ‘जिन बालको के शैक्षिक कार्य प्रदर्शन में योग्यताओं व उपलब्धियों में अत्यधिक अंतर रहता है, वे अधिगम अयोग्य बालक कहलाते है।’ यह कथन किसका है? – किर्क
22. पिछड़ेपन के कितने प्रकार होते है? – 2 (सामान्य पिछड़ापन तथा विशिष्ट पिछड़ापन)
23. ऐसे बालक जिनका मुख्य उद्देश्य शिक्षण अधिगम क्रिया को प्रभावित करना होता है, उन्हे किस श्रेणी में रखा जाता है? – समस्यात्मक बालक
24. शारीरिक रूप से विकलांग बालको के कितने प्रकार होते है? – 5
25. मूक बधिर बालको को किस प्रकार से शिक्षा दी जाती है? – ओष्ठ लिपि (सांकेतिक भाषा)
26. अंधे बालको को किस माध्यम से शिक्षा दी जाती है? – ब्रेल लिपि
27. गूँगे बालक कितने प्रकार के होते है? – 2 (केवल गूंगा तथा गूंगा बहरा)
28. हकलाने व तुतलाने वाले बालको के लिए किस तकनीक का प्रयोग किया जाता है? – स्पीच थैरेपी
29. विकलांग बच्चो को इलाज व मानसिक विकलांग बच्चो का पुनर्वास करने के उद्देश्य से कौनसा अधिनियम पारित किया गया? – मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम-1987
30. विकलांगो को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से किस निकाय की स्थापना की गई? – राष्ट्रीय न्यास अधिनियम- 1999
31. जो बालक अपनी आवश्यकताओ की पूर्ति समाज द्वारा अमान्य तरीको से करते है, कहलाते है? – बाल अपराधी
32. बाल अपराधी बालक को अन्य किस नाम से जाना जाता है? – बाल अपचारी
33. बैना मेडीनस व जॉनसन ने बाल अपराध का प्रारम्भिक शिक्षण केन्द्र किसे माना है? – टेलीविजन को
34. जो बालक सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक दृष्टिकोण से पिछड़े हुए होते है, क्या कहलाते है? – अलाभान्वित
35. ग्लुक ने बाल अपराध का मुख्य कारण किसे बताया है? – कुसंगति
36. बाल अपराध का कारण आनुवांशिक दोषो को किसने बताया है? – सीजर लाम्ब्रोसो
37. किशोर बन्दीगृह में किस आयु वर्ग के किशोरो को रखा जाता है? – 15-21 वर्षीय
38. ‘बाल अपराध का अर्थ है- असामाजिक व्यवहार’ यह कथन किसका है?
– हैडफील्ड
39. ‘वह बालक जो समाज द्वारा स्वीकृत आचरण का पालन नहीं करता, अपराधी कहा जाता है। यह कथन किसका है? – हीली
40. कार्ल रोजर्स ने बाल उपचार के लिए किस पद्धति का विकास किया? – अनिर्देशित पद्धति
41. ऐसे बालक जिनको भाषा को बोलने, लिखने, पढने आदि में शारीरिक, मानसिक या दोनों कारणो से बाधा उत्पन्न होती है, उन्हे किस श्रेणी में रखा जाता है? – अधिगम निर्योग्य बालक
42. किसी समुदाय में आसानी से संबंध बनाने व समायोजित होने की क्षमता क्या कहलाती है? – सांवेगिक बुद्धि
43. क्रिएटीविटी किस भाषा का शब्द है? – अंग्रेजी
44. सृजनात्मकता शब्द हिन्दी के किस शब्द से बना है? – सृजन
45. सृजनशीलता का विकास किस आयु तक चरम सीमा प्राप्त कर लेता है? – तीस वर्ष
46. सृजनात्मकता शब्द की उत्पति लैटिन भाषा के किस शब्द से हुई है? – Creare
47. ‘सृजनात्मकता मुख्यत: नवीन रचना या उत्पादन में होती है।’ यह परिभाषा किसने दी? – जेम्स ड्रेवर
48. ‘सृजनात्मक चिंतन का अर्थ है व्यक्ति की भविष्यवाणी, निष्कर्ष नवीन, मौलिक व असाधारण हो।’ यह किसका कथन है? – स्कीनर
49. ‘जब किसी कार्य का परिणाम नवीन हो तथा उपयोगी हो तो इसे सृजनात्मकता कहते है’ उक्त कथन किसका है? – स्टेन
50. ‘सृजनशीलता को उत्पादन कहा जाता है।’ यह कथन किसका था? – रोजर व स्टीन
51. ‘सृजनात्मकता मौलिक परिणामों को व्यक्त करने की प्रक्रिया है।’ यह किसने कहा? – क्रो एवं क्रो
52. सृजनात्मकता को अन्य किस नाम से जाना जाता है? – विधायकता
53. सृजनात्मकता का क्रम क्या है? – तैयारी, उदभवन, प्रदीपन तथा सत्यापन
54. सृजनात्मकता के अस्तित्ववाद सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया? – विलियम वुन्ट
55. वर्दीमर ने सृजनात्मकता का कौनसा सिद्धांत प्रतिपादित किया था? – अंतर्दृष्टिवाद सिद्धांत
56. सृजनात्मकता के मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत का समर्थन किन मनोवैज्ञानिकों ने किया? – फ्रायड, एडलर व युंग
57. आई.ए. टेलर ने सृजनात्मकता के कितने स्तर बताये है? – 5
58. सृजनात्मकता का सबसे उच्चतम स्तर कौनसा है? – उद्यात्मक स्तर
59. सृजनात्मकता का निम्नतम स्तर कौनसा है? – अभिव्यक्तात्मक स्तर
60. सृजनात्मकता के कितने प्रकार होते है? – 3 (आकस्मिक, सहज व संरक्षात्मक सृजनात्मकता)
61. सृजनात्मकता की अवस्थाएं कौन कौनसी होती है? – आयोजन, उद्भवन, प्रबोधन/प्रदीप्ति तथा प्रमाणीकरण/संशोधन/सत्यापन
62. सृजनात्मकता के मापन का प्रमुख प्रयास किसने किया था? – गिलफोर्ड
63. सर्वप्रथम किस भारतीय ने सृजनात्मकता परीक्षण बनाया था? – बी.के. पासी (1972)
64. सृजनात्मकता के परीक्षण का प्रथम प्रयास किस भारतीय ने किया? – ए. राय चौधरी
65. एम.के. रैना ने किस परीक्षण का भारतीय अनुकूलन करके राजस्थान के 17 विद्यालयी बच्चो पर इसका प्रयोग किया? – टोरेन्स परीक्षण
66. सृजनात्मकता मापन का आधार किसे माना जाता है? – अपसारी चिंतन
67. सृजनात्मकता मापन के लिए किस विधि का प्रयोग किया जाता है? – मुक्त उतर वाली प्रश्नावली विधि
68. सृजनात्मकता का मनोविश्लेषण सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया? – सिग्मण्ड फ्रायड
69. सृजनात्मकता का साहचर्यवाद सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया? – रिबोट
70. सृजनात्मकता का अन्तः दृष्टिवाद सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया? – कोहलर
71. सृजनात्मकता मुख्य रूप से किससे संबंधित होती है? – अपसारी चिंतन
72. एक बालक असंभव प्रतीत होने वाली कल्पना करता है, यह किसका संकेत है? – सृजनशीलता
73. सृजनात्मक बालको का मूल गुण क्या है? – मौलिक चिंतन
74. सृजनात्मकता का अस्तित्ववाद सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया? – विलियम वुट
75. गिलफोर्ड ने सृजनात्मकता में कितने मानसिक व्यापार बतायें है? – 5
76. हिन्दी में निर्मित सर्वाधिक प्रचलित परीक्षण कौनसा है? – बाकर मेहंदी परीक्षण
77. बाकर मेहंदी के परीक्षणो का वर्गीकरण किस प्रकार से किया गया है? – 4 शाब्दिक व 2 अशाब्दिक
78. जो चिंतन जटिल, कठिन व उच्च स्तरीय होता है और नया होता है, क्या कहलाता है? – अपसारी चिंतन