![]() |
Current Affairs #02 |
Q. 1. कितने जिलों की 25 तहसील (राजस्थान की) क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है?
A. 6 👈
B. 20
C. 8
D. 12
➥ मुख्य तथ्य
➥प्रदेश के 6 जिलों के 25 तहसील क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है आपदा प्रबंधन सहायता व नागरिक सुरक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सरकार की ओर से राज्य के 6 जिलों की 12 तहसीलों को मध्यम सूखाग्रस्त तथा 13 तहसीलों को गंभीर घोषित किया गया है।
Q. 2. एफसी गोवा टीम को स्पॉन्सर करने वाली राजस्थान की कंपनी है?
A. श्रीराम सीमेंट
B. जेके लक्ष्मी सीमेंट 👈
C. गुजरात अंबुजा सीमेंट
D. श्री सीमेंट
➥ मुख्य तथ्य
➥ देश की अग्रणी सीमेंट कंपनी जेके लक्ष्मी सीमेंट ने इंडियन सुपर लीग की इस सीजन के लिए
लीग प्रमुख टीम एफसी गोवा का ऑफिशल स्पॉन्सर बनाने का निर्णय लिया है।
➥ विराट कोहली एफसी गोवा टीम के को ओनर है।
➥जेके लक्ष्मी सीमेंट कारखाना की स्थापना 1982 में पिंडवाड़ा ,सिरोही में की गई
➥गुजरात अंबुजा सीमेंट -सिरोही
➥ जेके सीमेंट -डबोक (उदयपुर), निंबाहेड़ा (चित्तौड़गढ़), श्रीराम सीमेंट-रामनगर (कोटा)
Q. 3.किस जिले में स्थित राज्यपाल कलराज मिश्र ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने
संविधान पार्क का शिलान्यास किया है?
A. जयपुर
B. जोधपुर
C. कोटा
D. उदयपुर👈
➥ मुख्य तथ्य
➥राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर में
संविधान पार्क का शिलान्यास किया।
Q. 4.राज्य के उदयपुर संभाग के किस स्थान पर आयुर्वेद विभाग का मेडिट्यूरिज्म सेंटर बनाए जाने
की तैयारी की जा रही है?
A. राजसमंद
B. सलूंबर
C. कुंभलगढ़👈
D. चित्तौड़गढ़
➥ मुख्य तथ्य
➥ कुंभलगढ़ में बनाए जाने वाले मेडिट्यूरिज्म सेंटर में आयुर्वेद की बहिरंग तथा अंतरंग चिकित्सा विशेषज्ञ चिकित्सा यथा पंचकर्म, क्षारकर्म आदि यूनानी व होम्योपैथिक चिकित्सा की ओपीडी, योग व प्राकृतिक शिक्षा द्वारा वेलेंनेस सेंटर का संचालन, हर्बल गार्डन आदि की सुविधा दी जाएगी।
Q. 5. राजस्थान किस जिले में पानी में फ्लोराइड की मात्रा 90 पीपीएम के स्तर तक पहुंच चुकी है?
A. चूरू
B. श्रीगंगानगर
C. नागौर 👈
D. जयपुर
➥ पानी में फ्लोराइड की मात्रा 90 पीपीएम के स्तर तक नागौर जिले में पहुंच चुकी है।
➥ दूसरा स्थान चूरू में 32 पीपीएम और अंतिम स्थान पर झालावाड़ है, 1.5 पीपीएम स्तर है।
➥ देश में 270 जिले फ्लोरोसिस से प्रभावित है राजस्थान, गुजरात और आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक प्रभाव है।
Q. 6. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हवाई अड्डा किस हवाई अड्डे का नाम बदलकर रखा गया है?
A. वाराणसी
B. लखनऊ
C. अहमदाबाद
D. अयोध्या 👈
➥ मुख्य तथ्य
➥ उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे का नाम बदलकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हवाई अड्डा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
➥ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: -योगी आदित्य नाथ
➥ राज्यपाल:- आनंदीबेन पटेल
Q. 7.किस फिल्म को 93वें ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है?
A. जल्लीकटू 👈
B. गली ब्वॉय
C. तपाक
D. उरी
➥ मुख्य तथ्य
➥ लिजो जोस पेलिसरी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म “जल्लीकटू” को 93वें एकेडमी अवार्ड्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है।
➥ जल्लीकट्टू , गुरु (1997) केऔर एडमीन्टे मकन अबू (2011) बाद तीसरी मलयालम फिल्म है, जिसको ऑस्कर के लिए देश की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना जाना है।
Q. 8. राजस्थान की प्रथम औद्योगिक नीति कब लागू की गई?
A. 1978 👈
B. 1991
C. 1994
D. 1998
Q. 9. देवउठनी ग्यारस कब मनाई जाती है?
A. कार्तिक कृष्ण ग्यारस
B. कार्तिक शुक्ल ग्यारस 👈
C. भाद्रपद शुक्ल ग्यारस
D. वैशाख शुक्ल ग्यारस
Q.10. निम्न में से कौन सा बंदरगाह पश्चिमी तट पर स्थित है?
A. कांडला
B. मंगलोर
C . मार्मागोआ
D. A or B or C 👈
Q.11. राष्ट्रीय दुग्ध दिवस कब मनाया जाता है?
A. 21 नवंबर
B. 16 नवंबर
C. 19 नवंबर
D 26 नवंबर 👈
Q.12. विश्व बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?
A. पेरिस
B. वाशिंगटन 👈
C. न्यूयॉर्क
D. जेनेवा