02 MAY
![]() |
02 May Current Affair Questions |
-: Current Affairs Questions :-
1. राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य जिनका हाल ही में निधन हो गया
A. महेश चंद्र शर्मा✔️
B. अमर सिंह राठौड़
C. गोपाल कृष्ण व्यास
D. जनार्दन सिंह गहलोत
👉 सादत अली खान मकबरे के तहखाने में मिली रहस्यमयी कब्रे
👉 01 May Current Affair Questions #93
➥ मुख्य तथ्य
➥ दौसा जिले के राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य महेश चंद्र शर्मा का हाल ही में निधन हो गया
➥ महेश चंद्र राज्य मानवाधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष भी रह चुके हैं
👉 30 April Current Affair Questions #92
2. राजस्थान हाई कोर्ट के हाल ही के फैसले के अनुसार लिव इन रिलेशनशिप में रहने हेतु लड़के व लड़की की न्यूनतम आयु सीमा क्या है
A. 18 व 24 वर्ष
B. 21 व 18 वर्ष✔️
C. 20 वर्ष व 25 वर्ष
D. 21 वर्ष व 25 वर्ष
➥ मुख्य तथ्य
➥ हाई कोर्ट लड़के की आयु 21 व लड़की की आयु 18 वर्ष होने पर लिव इन रिलेशनशिप है सुरक्षा मुहैया करवा सकती है
3. राज्य सरकार के उद्योग विभाग ने मेडिकल ऑक्सीजन निर्माता उद्यम विशेष पैकेज के तहत ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाले उद्यमी को कितने लाख रु. तक का अनुदान देने की घोषणा की है?
A. 25 लाख रु.
B. 100 लाख रु.
C. 50 लाख रु.✔️
D. 75 लाख रु.
➥ मुख्य तथ्य
➥ राजस्थान सरकार द्वारा एक करोड़ तक के ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने पर 50 लाख तक का अनुदान दिया जाएगा
4. मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी देने में राजस्थान सरकार का देश में कौनसा स्थान है
A. 8वां
B. 10वां
C. 12वां
D. 16वां✔️
➥ मुख्य तथ्य
➥ मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी देने में राजस्थान देश में 16वें स्थान पर है
5. राजस्थान में ई पेंशन व लेखा प्रणाली का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया
A. कलराज मिश्र
B. गोविंद सिंह डोटासरा
C. ओम बिड़ला
D. अशोक गहलोत✔️
➥ मुख्य तथ्य
➥ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ई-पेंशन व ई-लेखा प्रणाली का शुभारंभ किया
➥ प्रदेश में हर साल रिटायर होने वाले करीब 25 हजार लोगों को अब 40 पेज का जटिल फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा सिर्फ 15 मिनट में ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा
6. सीमावर्ती क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम(BADP) कब शुरु किया गया
A. 1986-87✔️
B. 1987-88
C. 2003-04
D. 2005-06
➥ मुख्य तथ्य
➥ सीमावर्ती क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम 1986-87 चार जिलों के 16 विकास खंडों में संचालित है सातवीं पंचवर्षीय योजना में शत-प्रतिशत केंद्र परिवर्तित कार्यक्रम है 2016-17 से इस कार्यक्रम में केंद्र व राज्य का योगदान 60:40 है
7. प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में कितनी ग्राम सेवा सहकारी समितियां बनाने की घोषणा की है
A. 500
B. 1000
C. 2000✔️
D.2500
➥ मुख्य तथ्य
➥ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सेवा सहकारी समितियां बनाने के जन घोषणापत्र के अनुपालन के क्रम में आगामी 4 वर्षों में 2000 नई ग्राम सहकारी समितियां गठित करने के निर्देश दिए हैं
8. प्रोसेस्ड ऑलिव टी बनाने वाला भारत का प्रथम राज्य कौन सा है
A. गुजरात
B. राजस्थान✔️
C. उत्तर प्रदेश
D. केरल
➥ मुख्य तथ्य
➥ राजस्थान में जुलाई 2017 में प्रोसेस्ड ऑलिव टी का उत्पादन प्रारंभ किया गया
➥ इस प्रक्रिया में जैतून की पत्तियों को बिना सुखाए सीधे ही प्रोसेस कर चाय बनाई जाती है
➥ जिसमें जैतून के सभी गुण बरकरार रहते हैं ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य
ANSWER OF LAST QUESTION
Q. बप्पा रावल का पेनोरमा बनाने की मंजूरी किस जिले में मिली है
A. भीलवाडा
B. चित्तौड़गढ़
C. सिरोही
D. उदयपुर✔️
Q. 2011 की जनगणना में कोटा की साक्षरता दर कितनी है
A. 76.66✔️
B. 86.61
C. 87.630
D. 77.2
QUESTION FOR YOU
Q. जनार्दन सिंह गहलोत का हाल ही में निधन हो गया उनका संबंध किस खेल से था
A. क्रिकेट
B. कबड्डी
C. हॉकी
D. बास्केटबॉल
Q. राजस्थान के किस जिले की न्यूनतम सीमा गुजरात को स्पर्श करती है ?
A. जालौर
B. बाड़मेर
C. सिरोही
D. डुंगरपुर
YESTERDAY DOSE
1. राजस्थान के मुख्यमंत्रियों में सर्वाधिक कार्यकाल के मुख्यमंत्री थे – मोहनलाल सुरवाड़िया
2. अर्जुन की गंगा किस नदी को कहते हैं – बाणगंगा
3. बागड़ की मीरा किसे कहा जाता है – गवरी बाई
4. जालौर दुर्ग किस नदी के किनारे हैं – सुकड़ी नदी
5. अलसी किस प्रकार की फसल है- रबी की फसल
NEXT DOSE
1. कोडामार होली का प्रचलन राजस्थान के किस जिले में है
2. स्मार्ट सिटी तथा हेरिटेज सिटी बनाने हेतु चयनित राजस्थान का पहला शहर है
3. मांडो की पाल क्षेत्र किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है
4. राज्य के समस्त प्रशासन का मुख्य कौन होता है
5. कायलाना झील का निर्माण किसने करवाया था